अलग-अलग क्षेत्रों से युवा वाहनों के काफिले के साथ यहां पहुंचे। पूरा क्षेत्र भगवान परशुराम के जयघोष से गूंज उठा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने शिरकत की, जबकि करनाल के पूर्व सांसद डा. अरविंद शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने बड़ी तादाद में मौजूद लोगों को भगवान परशुराम जयंती की बधाई दी। उन्होंने लोगों से आह्वान कि भगवान परशुराम जी के दिखाए मार्ग पर चलें। उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा सच्ची सेवा है। राजनीति के माध्यम से भी समाज सेवा की जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे करनाल के पूर्व सांसद डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी ने समाज के हर वर्ग को शिक्षा, सेवा, त्याग और बलिदान का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि भाईचारा हरियाणा की पहचान रही है। प्रदेश के लोग शांति और भाईचारा कायम रखना चाहते हैं। राजनीति जनता के हित में होनी चाहिए। जातिवाद और भेदभाव की राजनीति नहीं होनी चाहिए। डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल संत प्रवृति के व्यक्ति हैं। वह ईमानदारी से जनता के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को लोगों के बीच जाकर भी उनकी बातें सुननी चाहिएं तभी लोगों की समस्याओं का हल हो सकता है। करनाल संसदीय क्षेत्र के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिया जाए। नौकरियों में बिना भेदभाव के योग्य युवाओं को भर्ती किया जाए


